‍‍‍‍हेलो फ्रेंड्स आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण छोटी उम्र में ही बच्चे मोटापा के शिकार हो जाते है। और मोटापे के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है और उनको कम उम्र में ही कई तरह की बीमारियां हो सकती है जैसे डायबिटीज, हृदय संबंधी समस्याएं, अस्थमा और हाई ब्लड प्रेशर तथा बच्चों को मोटापे के कारण मानसिक तनाव को भी झेलना पड़ता है। और बच्चों के पेरेंट्स भी परेशान हो जाते हैं की बच्चों का वजन कैसे कम करें।

तो आज हम इस आर्टिकल में आज हम इस आर्टिकल में बच्चों में मोटापा बढ़ने के कारण और मोटापा कम करने के बेहतरीन उपाय और हेल्थी सुपरफ़ूड के बारे में विस्तार से बताएंगे।
‍‍
        Table of Contents        
    जिनको आप बच्चों की डाइट प्लान में शामिल करके बच्चों को हेल्दी और फिट रख सकते हो।

    छोटे बच्चों में मोटापा कम करने के बेहतरीन उपाय और हेल्दी सुपर फूड के बारे में जानिए,पूरी जानकारी

    बच्चों मे मोटापा होने के कारण

    बच्चों में मोटापा बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं
    जैसे ऑयली फूड, फास्ट फूड, जंक फूड, और मीठे पेय पदार्थ, मोटापे का मुख्य कारण हैं।
    पर्याप्त मात्रा में नींद न लेने से भी बच्चे में मोटापे का शिकार हो जाते हैं। नींद की कमी से हार्मोनल असंतुलन हो सकता है, जो भूख और मेटाबोलिज्म को प्रभावित करता है।
    हार्मोनल बदलाव या फिर जेनेटिक कारणों से भी बच्चों में मोटापा होता है।

    बच्चों में मोटापा कम करने के बेहतरीन उपाय

    संतुलित आहार
                     बच्चों के आहार में फल, सब्जियां,साबुत अनाज, और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। और जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, और शक्कर युक्त पेय पदार्थों से को खाने से बचें।

    नियमित व्यायाम:
                        बच्चों को प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करें। जैसे खेल, साइकिल चलाना, तैराकी, या साधारण चलने जैसी हो सकती हैं।जो शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद ज़रूरी है।

    पर्याप्त मात्रा में नींद लें
                                   बच्चों की नींद पूरी न होना भी वजन बढ़ने का मुख्य कारण है. ऐसे में बच्चों को 7-8 घंटे नींद लेने की सलाह दें.पर्याप्त मात्रा में नींद लेने से सिर्फ बच्चों का मोटापा भी कम होगा साथ ही बच्चे फ्रेश और एक्टिव भी महसूस करेंगे।

    भरपूर मात्रा में पानी पिलाये
                                         बच्चों को बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की आदत डालें।बच्चों को कम से कम 10 से 12 गिलास पानी पीने को कहें।पानी से न केवल शरीर हाइड्रेट रहेगा बल्कि वजन भी कन्ट्रोल होगा।

    बाहर के खाने को ना कहे
                                    अगर आप अपने बच्चों का वजन कम करना चाहते हो तो आपको बाहर के खाने ना कहना पड़ेगा। अगर आपका बच्चा बाहर की चीज खाना चाहता है तो आप उस चीज को घर पर ही बनाएं। जो कि आपके बच्चे के लिए बाहर के खाने से ज्यादा हेल्दी होगा।

    नियमित समय पर बच्चों को खाना दे 
                                                  बच्चों को नियमित समय पर खाना देना चाहिए। बच्चा जब खेलने या फिर काम में बिजी हो जाता है तो लंबे समय तक कुछ नहीं खाता है जिससे उनका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। जिससे मोटापा बढ़ जाता है इसलिए बच्चों को एक नियमित समय पर ही खाना दे।

    स्क्रीन टाइम को कम करें
                                  आजकल के बच्चे सारा दिन टीवी, वीडियो गेम्स, और मोबाइल फोन में व्यस्त रहते है। जो की मोटापे का कारण बन सकता हैं। इसलिए बच्चों को कम से कम टीवी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने दे।

    छोटे बच्चों में मोटापा कम करने के बेहतरीन उपाय और हेल्दी सुपर फूड के बारे में जानिए,पूरी जानकारी


    बच्चों का मोटापा कम करने के लिए खाने में दे यह हेल्थी सुपर फ़ूड

    फल
        बच्चों में मोटापा कम करने के लिए आप बच्चों को फल अधिक मात्रा में दे सकते हो क्योंकि फलों में विटामिन ए सी बी और आयरन कैल्शियम फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जिससे बच्चों में पाचन क्रिया फास्ट होती है और हड्डियां भी मजबूत होती है फलों का सेवन करने से बच्चों में वजन भी कंट्रोल होगा और शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व भी मिलेंगे।

    दूध
          बच्चों के विकास के लिए दूध बहुत ही जरूरी है।बच्चों में मोटापा कम करने के लिए आप डाइट में दूध को भी जरूर शामिल करें। दुध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो बच्चों की हड्डियां मजबूत बनाने में फायदेमंद है।

    हरी पत्तेदार सब्जियां
                             बच्चों में मोटापा कम करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां भी बहुत फायदेमंद है। हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन, पोटैशियम, विटामिन ए,सी, बी और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाते हैं। साथ ही हरी सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिसकी मदद से बच्चों की त्वचा और बाल के विकास में भी मदद मिलती है। इसमें आप टमाटर,पालक, पत्तागोभी,मेथी, ब्रोकली, आदि शामिल कर सकते हो।

    दाल
          बच्चों में वजन कम करने के लिए आप खाने में बच्चों को दाल भी दे सकते हो।दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर की कोशिकाओं के विकास के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही दाल फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है।

    साबुत अनाज
                      बच्चों में मोटापा कम करने के लिए आप डाइट में साबुत अनाज को भी शामिल कर सकते हो। इसमें आयरन, मैंगनीज,फाइटिक एसिड, फाइबर, जिंक, और प्रोटीन पाए जाते हैं। जिससे बच्चे का पेट भी हल्का रहता है और वह दिनभर एनर्जेटिक रहता है। साबूत अनाज में आप ओट्स, दलिया, काला चना, बाजरा दे सकते है।

    इन बातों पर रखें खासकर ध्यान

    • बच्चे को घर में खाली ना रहने दे। उनको थोडा बहुत काम करने को जरूर कहें। इससे वे काम करना भी सीखते हैं और एक्टिव भी रहते हैं।
    • बच्चे में शारीरिक गतिविधियां बढ़ाने की कोशिश करें। लेकिन ध्यान रहे की आप बच्चों में एकदम से बदलाव ना लाए बल्कि धीरे-धीरे उनमें बदलाव लाने की कोशिश करें।
    • बच्चों को धीरे-धीरे चबाकर खाना खाने को कहे।क्योंकि हमें खाना खाने के दौरान 20 मिनट बाद इस बात का एहसास होता है कि हमारा पेट भरा या नहीं। इस दौरान अगर आपका बच्चा तेजी से खाना खाता है, तो हो सकता है कि वह ज्यादा खाना खा लें।
    • बच्चों को कभी भी टीवी या मोबाइल और गेम देखते हुए खाना खाने न दें। इससे बच्चा ज्यादा खाना खा लेता हैं। और बच्चों में मोटापा बढ़ जाता है।
    • बच्चे को अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीने को कहें। ज्यादा पानी पीने से बच्चों को भूख कम लगती है जिससे वह कम खाना खाएंगे।
    Read more articles 


    Conclusion

    आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से छोटे बच्चों में मोटापा बढ़ने के कारण और मोटापा को कम करने के उपाय के बारे में विस्तार से बताया है।

    अगर आपको यह आर्टिकल छोटे बच्चों में मोटापे को कैसे कम करें पसंद आया हो तो आगे भी जरूर शेयर करें और कोई डाउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं। इसी तरह की अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहे हमारी वेबसाइट (inhindiuse.in )से

    FAQ

    बच्चे में मोटापा कैसे कम करें?
    ऊपर दिए गए लेख में हमने आपके छोटे बच्चों में मोटापा कम करने के उपाय के बारे में विस्तार से बताया है जिनका इस्तेमाल करके आप अपने बच्चों में मोटापा कम कर सकते हो।

    बच्चों में मोटापा बढ़ाने के क्या कारण है।

    बच्चों में मोटापा बढ़ाने के कई कारण है जैसे जंक फूड और फास्ट फूड खाना और पर्याप्त मात्रा में नींद न लेने से भी बच्चे में मोटापे का शिकार हो जाते हैं। नींद की कमी से हार्मोनल असंतुलन हो सकता है, जो भूख और मेटाबोलिज्म को प्रभावित करता है।

    कौन सा विटामिन बच्चों की भूख बढ़ाता है।
    विटामिन डी की कमी से बच्चों में भूख ज्यादा लगती है इसलिए आप अपने बच्चे की खाने में विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।

    Note
    यदि आपका बच्चा अधिक मोटापे का शिकार हो रहा है तो डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह जरूर लें। डॉक्टर आपकों सही डाइट प्लान और व्यायाम बताएंगे जिनको फॉलो करके आप अपने बच्चों में मोटापा कम कर सकते हो।