कोई भी मौसम हो चाहे वह गर्मियों का मौसम हो चाहे बरसात का मौसम चेहरे पर दाग धब्बे फुंसी होना आम बात है।खास कर जब भी हम किसी बड़े इवेंट के लिए रेडी होते हैं और सब कुछ तैयार होता है। तो आपके चेहरे पर एक फुंसी निकल आती है और आपके सारे प्लान पर पानी फेर देता  है। शादी हो, चाहे इंपोर्टेंट फंक्शन हो एक पिंपल्स तो जरूर साथ जाता ही है। अगर समय रहते इन फुंसियों का इलाज ना किया जाए तो फुंसियों के दाग और गहरे होते जाएंगे और इन्हें दूर करना मुश्किल हो जाएगा।

‍‍

        Table of Contents        
    तो आइए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको कुछ ऐसे आसान दादी नानी के नुस्खों को विस्तार से बताएंगे जिनका आप नियमित रूप से इस्तेमाल करके इन दाग-धब्बे फुंसी से छुटकारा पा सकते हो।और अपने चेहरे को गोरा, बेदाग और सुंदर बना सकते हो



    चेहरे पर दाग-धब्बे फुंसी हटाने के उपाय

    चेहरे पर दाग-धब्बे फुंसी हटाने के उपाय 

    मुंह पर फुंसी क्यों होती है

    हार्मोनल बदलाव और ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना खाने की वजह से चेहरे पर फुंसी होना आम बात है. लेकिन कई बार किसी गंभीर बीमारी की वजह से भी फुंसी हो जाती है. चेहरे पर फुंसी दाने चिकनपॉक्स, मंकीपॉक्स के अलावा मिलिया और रोसैशिया जैसी बीमारियों की वजह से भी हो सकती है. तथा इसकी वजह से स्किन कैंसर भी हो सकता है।

    चेहरे की फुंसी हटाने की विधि

    1. तुलसी
    2. हल्दी
    3. चंदन
    4. नीम
    5. ग्रीन टी 

    तुलसी (Tulsi)

             तुलसी एक नेचुरल औषधि है। तुलसी फुंसियों को हटाने में बहुत फायदेमंद है। तुलसी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जो चेहरे के दाग धब्बे फुंसियां को हटाकर चेहरे को साफ, बेदाग बनाता है। इसके लिए आपको तुलसी के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लेना है अब इस पेस्ट को चेहरे के दाग धब्बे और फुंसियों पर लगाएं।कुछ देर तक लगा रहने दे।सूखने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।


    चेहरे पर दाग-धब्बे फुंसी हटाने के उपाय


    हल्दी(Haldi)

          हल्दी में करक्यूमिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो चेहरे के दाग धब्बे फुंसी को हटाने में मदद करता है। इसके लिए आपको एक चम्मच हल्दी एक चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच दूध लेना है।सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर पेस्ट बना लें।फिर इस पेस्ट को चेहरे पर फुंसी पर लगाएं 20 मिनट तक लगा रहने दें।बाद में चेहरे को ताजे पानी से धो लें।आप इस पेस्ट का इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं इससे आपके चेहरे के दाग धब्बे फुंसी दूर हो जाएंगे।


    चंदन( Chandan)

          चंदन प्राकृतिक एंटीइंफ्लेमेटरी एजेंट की तरह काम करता है‍‍‍‍‍‍‍‍‍।चेहरे पर दाग-धब्बे फुंसी हटाने के लिए चंदन बहुत ही लाभदायक है। सबसे पहले आपको एक कटोरी में चंदन पाउडर लेना है और उसमें गुलाब जल डाल ले दोनो को अच्छी तरह मिक्स करके पेस्ट बना लें।अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर दाग-धब्बे फुंसी पर लगाएं।15 से 20 मिनट तक लगा रहने दे। बाद में चेहरे को पानी से धो लें।इस पेस्ट के इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आपके चेहरे के दाग-धब्बे फुंसी कम होने लगेंगे। और आपका चेहरा खूबसूरत वह बेदाग नजर आने लगेगा।


    चेहरे पर दाग-धब्बे फुंसी हटाने के उपाय


    ग्रीन टी (Grren tea)

             चेहरे के दाग-धब्बे फुंसी को दूर करने के लिए आप ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हो। ग्रीन-टी त्वचा से निकलने वाले एक्‍सट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है। ग्रीन टी एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्‍सीडेंट्स से भरपूर होता है।  आपको ग्रीन-टी के पानी से चेहरे को वॉश करना है।इसके लिए आपको ग्रीन-टी को साधारण पानी में रात में भिगो देना है।सुबह इस पानी को छान कर स्‍प्रे बॉटल में भर लें। अब इस पानी से चेहरे को दिन में दो या तीन बार साफ करें। इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे के दाग धब्बे फुंसी दूर हो जाएंगे।


    नीम( Neem)

         दाग धब्बे फुंसी को दूर करने के लिए नीम काफी गुणकारी हो सकता है। क्योंकि नीम की पत्तियों में एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं इसके लिए आपको नीम की पत्तियों को पीस ले।अब इसमें नींबू का रस और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को फुंसी पर लगा लें. 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें. इससे आपको कुछ ही दिनों में दाग धब्बे फुंसी से राहत मिल जाएगी। और आपका चेहरा गोरा, बेदाग और सुंदर हो जाएगा।


    चेहरे पर दाग-धब्बे फुंसी हटाने के उपाय


    निष्कर्ष 

    आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको चेहरे पर दाग-धब्बे फुंसी हटाने के उपायमुंह पर फुंसी क्यों होती है के बारे में विस्तार से बताने की कोशिश की है। 

    उम्मीद हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको इस आर्टिकल से थोडी बहुत भी जरूरी जानकारी मिली है तो आप आगे भी शेयर जरूर करें ताकि उन लोगों तक भी जानकारी पहुंच सके।

     आपको इस आर्टिकल के प्रति कोई भी आशंका हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं। 

    FAQ 

    चेहरे पर छोटी-छोटी फुंसियां कैसे मिटाएं?

    ऊपर दिए गए आर्टिकल में हमने आपको चेहरे पर दाग-धब्बे फुंसी हटाने के कुछ आसान घरेलू उपाय के बारे में विस्तार से बताया है जिनका इस्तेमाल करके आप चेहरे की छोटी छोटी फुंसियो से छुटकारा पा सकते हो।


    चेहरे पर फुंसियां हो रही है तो क्या करें?

    चेहरे की फुंसियों को कम करने के लिए आप नीम की पत्तियों को पीसकर इसमें नींबू का रस और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर फुंसियों पर लगाएं ।15-20 मिनट तक लगा रहने दें।बाद में चेहरे को साफ पानी से धो लें।


    फुंसी को तुरंत कैसे ठीक करें?

    फुंसी को तुरंत ठीक करने के लिए आप नीम और तुलसी का पेस्ट बनाकर चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हो। क्योंकि नीम और तुलसी में एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं।जिससे फुंसी को तुरंत ठीक करने में मदद मिलती है।


    फुंसी पर हल्दी लगाने से क्या होता है?

    हल्दी में करक्यूमिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो चेहरे के दाग धब्बे फुंसी को हटाने में मदद करता है। इसके लिए आपको एक चम्मच हल्दी,एक चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच दूध लेना है।सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर पेस्ट बना लें। इससे चेहरे पर फुंसियों का आकार छोटा होने लगेगा और धीरे धीरे फुंसियों से छुटकारा मिलेगा।