सर्दियों में आंवले को सुपर फूड के नाम से जाना जाता है आंवला में विटामिन सी,कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स फोलेट,फाइबर, आयरन,फास्फोरस, ओमेगा 3 और मैग्नीशियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।एक आंवले में संतरे से दो गुना ज्यादा विटामिन सी और अकायी बेरी से दो गुना एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।

आयुर्वेद में आंवले को एक रसायन की कैटेगरी में रखा गया है। रसायन यानी एक ऐसे फूड जो आपकी बॉडी में वात पित्त कफ दोष को बैलेंस रखते हैं। जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद है।

‍‍

        Table of Contents        
       
    तो आज हम इस लेख में आपको सर्दियों में आंवले खाने के जबरदस्त फायदे के बारे में विस्तार से बताएंगे आप आंवले का कई प्रकार से खाने में इस्तेमाल करके बहुत सारी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हो। और आंवले को खाने में इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन और बालों को भी स्वस्थ बना सकते तो आइए हम सर्दियों में आंवले के जबरदस्त फायदे बारे में विस्तार से जानते हैं।


    सर्दियों में आंवला खाने के जबरदस्त फायदे

    सर्दियों में आंवला खाने के जबरदस्त फायदे

    • ‍‍‍‍‍‍‍‍आखों की रोशनी के लिए फायदेमंद
    • बॉडी को डिटॉक्स करने में फायदेमंद 
    • पाचन तंत्र को मजबूत करने में फायदेमंद
    • इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद
    • स्कीन और बालों को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
    • वायरल इंफेक्शन से बचाव करने में फायदेमंद
    • डायबिटीज को कंट्रोल करने में फायदेमंद


    आखों के लिए फायदेमंद 

                               आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है जो आईसाइट के लिए बहुत फायदेमंद है सर्दियों में रोजाना एक आंवला खाने से आईसाइट इम्प्रूव होती है। इससे इंट्राऑक्यूलर प्रेशर कम होता है। आंवले मे विटामिन ए सी पाया जाता है जो नाइट ब्लाइंडनेस को कम करने में भी फायदेमंद है।


    बॉडी को डिटॉक्स करने में फायदेमंद

    आंवला एंटीऑक्सीडेंट तत्व से भरपूर होता है जो बॉडी को डिटॉक्स करने में बहुत फायदेमंद है। यह टॉक्सिन जैसे पदार्थो को शरीर से बाहर निकाल कर शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।


    पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में फायदेमंद

    आंवला पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में बहुत फायदेमंद है इसलिए आंवले को खाना पचाने, गैस और कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए लाभकारी माना गया हैं आंवले का इस्तेमाल आप जूस या चूरन,चटनी, मुरब्‍बा और अचार, के  रूप में भी कर सकते हैं।


    इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद

                                       आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाने में फायदेमंद है। विटामिन सी एक बहुत अच्छा एंटीऑक्सिडेंट है। जो आपको अलग अलग बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

                 

    स्कीन और बालों को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद

                                              आंवला विटामिन सी, प्रोटीन,कैल्शियम,आयरन,फास्फोरस व एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है जो स्किन और बालों को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद है। आंवला टॉनिक की तरह काम करता है बालों को झड़ने से रोक कर बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है सर्दियों में आंवला खाने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है तथा आंवला ब्लड को साफ करके स्किन को स्वस्थ बनाने में लाभदायक है आंवला में मौजूद एंटीइन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज स्किन से पिंपल्स व पिग्मेंटेशन को दूर करने में मदद करता है ।

                 

    वायरल इंफेक्शन से बचाव करने में फायदेमंद

                                         आंवला एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है।सर्दियों में आंवला खाने से सर्दी-जुकाम, वायरल इंफेक्‍शन को दूर करने में मदद करता है। आंवले में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया और वायरल इन्फेक्शन जैसी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है।


    डायबिटीज को कंट्रोल करने में फायदेमंद

                                         आंवले का इस्तेमाल करके आप ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकते हो। आंवले में क्रोमियम पाया जाता है जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद है।


    सर्दियों में आंवले का इस्तेमाल कैसे करें

    • सर्दियों में आंवले का इस्तेमाल आपके प्रकार से कर सकते हो।
    • आंवले का जूस बनाकर भी आप पी सकते हो।
    • अगर फ्रेश आंवले का सीज़न है तो आप आंवले की चटनी बनाकर इस्तेमाल कर सकते हो।
    • आप ड्राई आंवले का भी इस्तेमाल कर सकते हो।
    • अगर आपको खांसी जुकाम है तो आप 2 चमच आंवले के पाउडर में 2 चमच शहद मिलाकर पेस्ट बना लेना है और इस पेस्ट का इस्तेमाल दिन में दो या तीन बार कर सकते हो इससे आपकी सर्दी खांसी जुकाम में काफी मदद मिलेगी।
    • इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आप आंवले के मुरब्बा का इस्तेमाल कर सकते हो।
    • अगर आप वेट लॉस करना चाहते हो तो आप आंवले के जूस का इस्तेमाल कर सकते हो।
    • पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए आप ड्राई आंवले का इस्तेमाल कर सकते हो।

    • आप आंवले का अचार बनाकर भी आंवले का इस्तेमाल कर सकते हो।


    Conclusion

        आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम सर्दियों में आंवला खाने जबरदस्त फायदे के बारे में विस्तार से बताया है जिनका इस्तेमाल करके आप खांसी,जुकाम और बहुत सारी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हो।

    अगर आपको यह आर्टिकल सर्दियों में आंवला खाने जबरदस्त फायदे पसंद आया हो तो आप आगे जरुर शेयर करें ताकि उन लोगों तक भी जानकारी पहुंच सके।

    आपको इस आर्टिकल के प्रति कोई भी डाउट हो तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं।


    Read more articles

                                      क्या आप भी सर्दी खांसी जुकाम से परेशान है तो अपनाइए यह रामबाण घरेलू उपाय


    FAQ

    खांसी और जुकाम के लिए आंवला का इस्तेमाल कैसे करें?

    आंवला वायरल इन्फेक्शन और बैक्टीरियल बचाव करने में बहुत फायदेमंद है इसके लिए आपको दो चम्मच आंवले के पाउडर में दो चम्मच शहद मिलाकर दिन में लगभग दो से तीन बार सेवन करना है। इससे आपको खांसी और जुकाम में मदद मिलेगी।


    सर्दियों में आंवला का इस्तेमाल कैसे करें

    सर्दियों में आंवले का इस्तेमाल आप कई प्रकार से कर सकते हो जैसे आंवले की चटनी बनाकर, आंवले का जूस बनाकर, आंवले का मुरब्बा बनाकर, आंवले का अचार डालकर आप सर्दियों में आंवले का इस्तेमाल कर सकते हो।


    क्या आंवले खाने से इम्युनिटी बढ़ती है

    हां सर्दियों में आंवले का सेवन करने से इम्युनिटी बढ़ती है जिससे आपको बीमारियों से लड़ने में काफी मदद मिलती है।