‍लड्डू गोपाल की जय हो। भगवान श्री कृष्ण को लोग अलग अलग रुप में पूजते हैं कुछ लोग उनको बाल गोपाल के रूप में पूजते हैं तो कुछ लोगो को मुरलीधर नाम बहुत मनमोहक लगता है।।आजकल अधिकतर लोग घरों में लड्डू गोपाल की सेवा करते हैं। और लड्डू गोपाल को अपने बच्चे की तरह रखा जाता है। लड्डू गोपाल को परिवार में सबसे अहम सदस्य माना जाता है।और लड्डू गोपाल की अच्छे से देखभाल की जाती है। तथा विधि विधान से पूजा अर्चना वह सेवा की जाती है और उनको कभी भी अकेला नहीं छोड़ा जाता है। वैसे तो लड्डू गोपाल की सेवा कोई भी कर सकता है लेकिन ज्यादातर लड्डू गोपाल की सेवा महिलाएं ही करती है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के मन में यह सवाल जरूर आता है कि पीरियड के समय वह लड्डू गोपाल की सेवा कर सकती है या नहीं क्योंकि हिंदू धर्म में पीरियड के समय महिलाओं को पूजा पाठ करने की अनुमति नहीं दी जाती है 

‍‍
        Table of Contents        
       
    तो आज हम इस लेख में आपको पीरियड के समय लड्डू गोपाल की सेवा कैसे करें के बारे में विस्तार से बताएंगे।

    पीरियड में लड्डू गोपाल की सेवा कैसे करें


    पीरियड में लड्डू गोपाल की सेवा कैसे करें (Periods me laddu Gopal ki sewa kaise kare)

    • लड्डू गोपाल को न छुएं।
    • लड्डू गोपाल को कैसे स्नान कराएं।
    • लड्डू गोपाल को कैसे भोग लगाएं।
    • लड्डू गोपाल का कैसे करें मंत्र जाप।
    • लड्डू गोपाल को झूला झुलाए।

    लड्डू गोपाल को न छुएं

    पीरियड के समय महिलाएं यह जरूर ध्यान रखें की लड्डू गोपाल को न छुएं।

    लड्डू गोपाल को कैसे स्नान कराएं

     लड्डू गोपाल की सेवा में लड्डू गोपाल को रोजाना स्नान करने का विधान है। इसलिए आप अन्य सदस्य की मदद से लड्डू गोपाल को स्नान करवा सकते हो।

    लड्डू गोपाल को कैसे भोग लगाएं

    पीरियड के समय महिलाएं लड्डू गोपाल को अपने हाथों से बने हुए भोजन का भोग नहीं लगा सकती है । इसलिए अन्य सदस्य से भोजन बनवा कर लड्डू गोपाल को भोग लगवा सकते हो या फिर बाजार से बना बनाया भोजन से लड्डू गोपाल को भोग लगवा सकते हो।

    लड्डू गोपाल का कैसे करें मंत्र जाप

     पीरियड के दौरान महिलाएं माला लेकर तो मंत्र जाप नही कर सकती है। इसलिए महिलाएं हाथों की उंगलियों पर 108 बार लड्डू गोपाल का जाप कर सकती है।या फिर मन ही मन आप लड्डू गोपाल का जाप कर सकते हो।

    लड्डू गोपाल को झूला झुलाए

     पीरियड के समय महिलाएं लड्डू गोपाल को छू भी नहीं सकती है इसलिए अन्य सदस्यों से सोने से पहले लड्डू गोपाल का झूला झूलाने के लिए कहे।


    इस विधि विधान से करे पीरियड में लड्डू गोपाल की सेवा (Es vidhi vidhan se kare periods me laddu Gopal ki sewa)

    पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पूजा करने के लिए मना किया जाता है तो वहीं कुछ महिलाएं ऐसी है जो लडडू गोपाल(laddu Gopal)की पूजा नहीं छोड़ सकती है। इसलिए वो महिलाएं इस प्रकार लड्डू गोपाल की पूजा,सेवा कर सकती हैं।

    सुबह उठते ही स्नान करें। 

    स्नान करने के बाद मंदिर से थोड़ी दूरी पर आसन बिछाकर बैठ जाएं। 

    पिरिड्स के दौरान इस्तेमाल किया जाने वाला आसन पूजा के आसन से अलग होना चाहिए।फिर एक परात लें। परात को अच्छे से साफ कर लें।अब इस परात में थोड़ी सी मिट्टी और पानी लें। और उसे बच्चे का आकार दें।उस आकार को लड्डू गोपाल का स्वरूप मानें।फिर लडडू गोपाल(laddu Gopal)के मंत्रों का जाप करें 

    मिट्टी से बने लड्डू गोपाल(laddu Gopal)पर दूध, फूल और फल चढ़ाएं।और फिर मिट्टी से बने लड्डू गोपाल को माखन का भोग लगाएं।फिर लड्डू गोपाल की आरती उतारें।उसके बाद मिट्टी के लड्डू गोपाल(laddu Gopal)को दूध में घोल दें

    प्रसाद के रूप में परात में से फल निकाल लें।बाकी मिट्टी, फूल, माखन, दूध सभी को मिश्रित कर लें।फिर उस सामग्री को तुलसी के पौधे में डाल दें।तुलसी माता को प्रणाम करें और उनके आगे दीपक जलाएं।

    अंत में आसन उठाएं, श्री कृष्ण या लड्डू गोपाल(laddu Gopal)को प्रणाम करें।इस आसन को कहीं अलग रखें और फिर अगले दिन उपयोग में लाएं।

    यह विधि अपनाकर आप हर बार पीरियड में लड्डू गोपाल की सेवा -अर्जना कर सकते हो।

    इससे शुद्धता भी बरकरार रहेगी और आपकी सेवा से लड्डू गोपाल भी प्रसन्न होंगे तथा उनकी कृपा दृष्टि भी आप पर बनी रहेगी।


    FAQ

    पीरियड्स के दौरान महिलाएं लडडू गोपाल की पूजा कैसे करें?

    उपर दिए गए लेख में हमने आपको पीरियड्स में लड्डू गोपाल की सेवा कैसे करें के बारे में विस्तार से बताया है।और आप उपर दिए गए तरीके के अनुसार लडडू गोपाल की सेवा कर सकते हो।


    क्या लड्डू गोपाल को नहलाना जरूरी है?

    हां लड्डू गोपाल को रोज सुबह स्नान करना जरूरी होता है। जैसे हम अपने कपड़े बदलते हैं और नहाते हैं, वैसे ही लडडू गोपाल को भी नहलाना जरूरी है ।

     

    Conclusion 

           आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको पीरियड में लड्डू गोपाल की सेवा कैसे करें के बारे में विस्तार से बताया है।

    उम्मीद करते हैं कि इस आर्टिकल के माध्यम से आपको जरूरी जानकारी मिली होगी।अगर आपको इस आर्टिकल के माध्यम से थोड़ी बहुत भी जानकारी मिली हो तो इस आर्टिकल को आगे जरुर शेयर करें ताकि उन महिलाओं तक भी जानकारी पहुंच सके जिनके मन में इस बात को लेकर आशंका है कि पीरियड में लड्डू गोपाल की सेवा कैसे कर सकते हैं या नहीं।

    अगर आपको अगर आपको इस आर्टिकल के प्रति कोई भी डाउट हो तो कॉमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं 

               लड्डू गोपाल की जय हो