‍‍हेलो फ्रेंड्स आज हम सबसे पहले यह जानेंगे की हिमालय लुकोल टैबलेट किस बीमारी मे और कैसे इस्तेमाल की जाती है। लुकोल टैबलेट लिकोरिया बीमारी मे इस्तेमाल की जाने वाली टैबलेट है। आजकल महिलाओं में लिकोरिया की समस्या दिनभर बढ़ती जा रही है।लिकोरिया की समस्या क्या होती है।लिकोरिया को सामान्य भाषा में सफेद पानी कहा जाता है। यह स्त्रियों में होने वाली एक आम बीमारी है। इस बीमारी में योनि से सफेद रंग का गाढ़ा और दुर्गन्धयुक्त पानी निकलता है। जिसे लिकोरिया कहा जाता हैं।अगर योनि में किसी तरह का इन्फेक्शन हो जाता है और यह स्राव पीले, हल्के नीले या हल्के लाल रंग का पानी निकलने लग जाता है और यह बहुत चिपचिपा तथा बदबूदार होता है।

महिलाएं इस समस्या से निजात पाने के लिए इस समस्या का हल ढूंढती है। तो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से इस समस्या का निदान लेके आए हैं। आप हिमालय लुकोल टैबलेट का  इस्तेमाल करके लिकोरिया और अन्य पीरियड से संबंधित समस्याओं से छुटकारा पा सकते हो।
Table of Contents
    तो आइए आज हम इस लेख में आपको हिमालय लुकोल टैबलेट के फायदे ,नुकसान और लुकोल टैबलेट को कैसे इस्तेमाल करें तथा लुकोल टैबलेट का इस्तेमाल करते समय किन सावधानियां का ध्यान रखना चाहिए के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    Lukol tablets use in Hindi

    Lukol tablet use in Hindi

    1. ‍‍‍‍लुकोल टैबलेट क्या है।
    2. हिमालय लुकोल टैबलेट के इंग्रेडिएंट्स
    3. हिमालय लुकोल टैबलेट के फायदे
    4. हिमालय लुकोल टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें।
    5. लुकोल टैबलेट के नुक़सान
    6. हिमालय लुकोल टैबलेट के प्राइज
    7. लुकोल टैबलेट को इस्तेमाल करने से पहले यह सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए।

    लुकोल टैबलेट क्या है।

    लुकोल हिमालय टैबलेट हिमालय ड्रग कंपनी द्वारा निर्मित एक आर्युवेदिक टैबलेट है। इस टैबलेट का इस्तेमाल सिर्फ महिलाएं या लड़किया ही कर सकती है इस टेबलेट का इस्तेमाल महिलाओ में लुकोरिया या सफेद पानी की समस्या हो जाती है तब किया जाता है इसके अलावा बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन और पेल्विक इंफ्लेमेटरी disease (PID), योनि में सूजन जैसी समस्या के उपचार के लिए भी लुकोल टेबलेट का इस्तेमाल किया जाता है।

    हिमालय लुकोल टैबलेट के इंग्रेडिएंट्स

    पुनर्नवा, धातकी व शतावरी लुकोल टैबलेट के मुख्य इंग्रेटिएंट है।कोकिलाक्ष,सर्पगंधा ,पुगा,पुनर्नवा,वसाका जातिफल,एला नागकेसर,जीरका,बिल्व,चंदन,शिलाजित प्रवाल भस्म,लोह भस्म,हरीतकी,मरिचा ,गुग्गुल,त्रिवंग भस्म पलास,उशीर ,सुन्ठी लुकोल टैबलेट के अन्य इंग्रेडिएंट है।

    हिमालय लुकोल टैबलेट के फायदे

    हिमालय लुकोल टैबलेट का इस्तेमाल करने से पहले इसके फायदे के बारे में जानना जरूरी है तो आइए लिए हम हिमालय लुकोल टैबलेट के फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं।
    • हिमालय लुकोल टैबलेट महिलाओ में लुकोरिया यानी सफेद पानी की समस्या के लिए काफ़ी फायदेमंद है। इस टैबलेट का इस्तेमाल लुकोरिया जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है।
    • बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन की वजह से योनी में दर्द व सूजन की समस्या को दूर करने के लिए लुकोल टैबलेट बहुत फायदेमंद है।
    • लुकोल टैबलेट पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (PID) यानि योनि में सूजन की समस्या को दूर करने में भी फायदेमंद है।
    • लुकोल टैबलेट महिलाओ में पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द और कमर दर्द जैसी समस्या के लिए भी बहुत फायदेमंद भी है।
    • इस टैबलेट में मौजूद धातकी,पुनर्नवा और शतावरी जैसी जड़ी-बूटियां बैक्टीरिया के संक्रमण को रोकने में फायदेमंद हैं।
    • इस टैबलेट की कीमत भी ज्यादा नहीं है।
    • लुकोल टैबलेट हर मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाती है।

    हिमालय लुकोल टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें।

    लुकोल टैबलेट का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाहनुसार ही करना बेहतर है।क्योंकि इस टेबलेट की खुराक रोगी की बीमारी, उम्र व वर्तमान शारीरिक स्थिति पर काफी निर्भर करती है। इसलिए आपको डॉक्टर द्वारा बताए गए तरीके के अनुसार ही इस टैबलेट का इस्तेमाल करना चाहिए।

    हिमालय लुकोल की 2 टैबलेट को सुबह और शाम को भोजन के बाद गुनगुने पानी के साथ लिए जाने की सलाह दी जाती है। और इसका इस्तेमाल 3 माह तक लेने की सलाह दी जाती है।

    हिमालय लुकोल टैबलेट के नुक़सान

    हिमालय लुकोल टैबलेट के जहां कुछ फायदे हैं वहां कुछ नुकसान भी देखने को मिलते हैं तो आइए हम हिमालय लुकोल टेबलेट के नुकसान के बारे में जानते हैं। वैसे तो हिमालय लुकोल टैबलेट एक आयुर्वेदिक दवा है इसलिए इसके नुकसान कम ही देखने को मिलते हैं।
    • कुछ महिलाओं को अगर इस टैबलेट को लेने से किसी तरह की कोई समस्या महसूस हो तो तुरंत इसका सेवन बंद कर दें और इसकी जानकारी अपने डॉक्टर को जरूर दें।
    • हिमालय लुकोल टैबलेट का इस्तेमाल अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।
    • इस टैबलेट से कुछ महिलाओं में पेट दर्द व ऐंठन की समस्या हो सकती है।
    • लुकोल टैबलेट से कुछ महिलाओं में पाचन जैसी समस्या भी उत्पन हो सकती है।
    अगर आप इस टैबलेट का इस्तेमाल डॉक्टर द्वारा बताए गए तरीके के अनुसार करते हो तो इस टेबलेट के नुक़सान के चांस बहुत कम है।

    हिमालय लुकोल टैबलेट के प्राइज

    हिमालय लुकोल टैबलेट का प्राइज 180 रुपए के आसपास है। और इसका प्राइज अलग अलग ऐप पर अलग अलग है। जिसमें 60 टैबलेट होती हैं। आप इस टैबलेट को किसी भी हिमालय स्टोर से आसानी से खरीद सकते हो। तथा लुकोल टैबलेट को आप ऑनलाइन भी आसानी से खरीद सकते हो।

    हिमालय लुकोल टैबलेट को इस्तेमाल करने से पहले ध्यान देने योग्य बातें

    • गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इस टैबलेट के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
    • लुकोल टैबलेट को खरीदने से पहले इसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें।
    • लुकोल टैबलेट का इस्तेमाल करने से पहले इस पर दिए हुए लेबल को ध्यान से पढ़ें।
    • लुकोल टेबलेट को शीतल एवं सूखी जगह पर रखें।
    • बच्चों की पहुँच से दूर रखें।
    Lukol tablet use in Hindi

    Conclusion
    आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से लुकोल टैबलेट के फायदे, नुक़सान और लुकोल टैबलेट को कैसे इस्तेमाल करें के बारे में विस्तार से बताया है जिनका इस्तेमाल करके आप लुकोरियां,सफेद पानी और अन्य पीरियड जैसी समस्या से छुटकारा पा सकते हो।

    अगर आपको यह आर्टिकल लुकोल टैबलेट के फायदे, नुक़सान और लुकोल टैबलेट को कैसे इस्तेमाल करें पसंद आया हो तो आप आगे जरुर शेयर करें ।

    ताकि उन लोगों तक भी जानकारी पहुंच सके। जिनको लुकोल टैबलेट की जरूरत हो।और आपको इस आर्टिकल के प्रति कोई भी डाउट हो तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं।

    Read more articles 

    FAQ
    सफेद पानी किसकी कमी से होता है?
    ओवल्यूशन के समय एस्ट्रोजन कि मात्रा बढ़ने से सफेद पानी ज्यादा बह सकता है। गर्भावस्था में भी सफेद पानी की समस्या हो सकती है।

    हिमालय लुकोल टैबलेट किस काम आती है।
    लुकोल टैबलेट का इस्तेमाल लुकोरिया यानि सफेद पानी की समस्या के इलाज के लिए किया जाता है। और अन्य समस्या जैसे पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (PID) योनि में दर्द व सूजन, कमर दर्द व पीरियड्स में होने वाले दर्द तथा बैक्टीरिया और फंगल इनफेक्शन के संक्रमण को रोकने में भी मदद करता है।

    क्या गर्भवती महिला हिमालय लुकोल टैबलेट का इस्तेमाल कर सकती है?
    गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को हिमालय लुकोल टैबलेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए या फिर अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लुकोल टैबलेट का इस्तेमाल करना चाहिए।

    हिमालय लुकोल टैबलेट के क्या फायदे है।
    ऊपर दिए गए लेख में हमने आपको हिमालय लुकोल टैबलेट के फायदे के बारे में विस्तार से बताया है। आप वहां से लुकोल टैबलेट के फायदे के बारे में जानकारी ले सकते हो।

    नोट
    अगर आप हिमालय लुकोल टैबलेट का इस्तेमाल करते हो तो आपको मदिरा, आचार, फास्ट फूड, खट्टी चीज, सिरका,दही एसिडिटी बढ़ाने वाले फूड को अवॉयड करना चाहिए।

    हिमालय लुकोल टैबलेट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की परामर्श जरूर लें