हेलो फ्रेंड्स स्ट्रेच मार्क्स केवल प्रेग्नेंट महिला की ही समस्या नहीं है बल्कि स्ट्रेच मार्क की समस्या किसी भी पुरुष या महिला में हो सकती है। तेजी से वजन कम करने या बढ़ने से स्किन सिकुड़ने और खींचने से स्ट्रेच मार्क्स बन जाते हैं।ये स्ट्रेच मार्क्स ज़्यादातर पेट, ब्रेस्ट, कंधे, बटक्स और जांघो पर बन जाते हैं।

तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है ना ही आपको इन स्ट्रैच मार्क्स को छुपाने की जरूरत है क्योंकि आज हम इस आर्टिकल में आपके लिए 5 बेस्ट स्ट्रेच मार्क हटाने वाली क्रीम लेकर आए हैं।

‍‍
        Table of Contents        
    जिसका इस्तेमाल करके आप अपने स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के साथ साथ अपनी स्किन को स्वस्थ बना सकते हो।

    स्ट्रैच मार्क्स हटाने की पांच बेस्ट क्रीम
    ‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍

    स्ट्रैच मार्क्स क्या है।

    स्ट्रेच मार्क्स एक प्रकार का स्कार है।जो हमारी स्किन तेजी से सिकुड़ने और खींचने के कारण बन जाते हैं इस प्रकार तेजी से सिकुड़ने और खींचने से जो स्किन के अंदर स्किन को सपोर्ट करने वाले इलास्टिक टिशु होते हैं जिन्हें हम कोलेजन टिशु कहते हैं वह टूट जाते हैं और जब स्किन हिल होती है तो तो जैसे चोट लगने के बाद निशान रह जाते हैं वैसे ही निशान रह जाते हैं। इन्हें ही हम स्ट्रैच मार्क्स कहते हैं। ये स्ट्रेच मार्क्स ज़्यादातर पेट, ब्रेस्ट, कंधे, बटक्स और जांघो पर बन जाते हैं।

    स्ट्रैच मार्क्स बनने के कारण

    स्ट्रैच मार्क्स बनने का सबसे पहला कारण है रूखी त्वचा स्ट्रैच मार्क्स रूखी त्वचा पर ज्यादा बनते हैं इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि रोज बॉडी पर साबुन लगाकर नहाना रोज स्किन को साबुन से रगड़कर आप अपनी बॉडी का नेचुरल ऑयल और मॉइश्चर जो आपकी स्किन को प्रोटेक्ट करने मे मदद करता है उसे आप धो डालते हो। और फिर महंगे मॉइश्चराइजर खरीद कर हाथ,पैर और फेस पर लगाते हो।लेकिन कंधे,पीठ और पेट पर नहीं लगाते हो।जिससे स्किन सुखी रह जाती है और थोड़ा सा वेट बढ़ते ही आपकी स्किन खींचने लग जाती है और फिर पर स्ट्रेच मार्क्स बन जाते हैं।

    स्ट्रैच मार्क्स बनने का दूसरा बड़ा कारण है तेजी से वजन कम करना।कुछ लोग अपनी शादी या किसी फंक्शन की वजह से सुंदर-सुंदर कपड़ों में फिट होने के लिए क्रैश डाइट पर चले जाते हैं और चार-पांच किलो वेट 1 हफ्ते में ही कम कर लेते हैं। और कुछ लोग वैट कम करने के लिए सिर्फ वेजिटेबल जूस पर चले जाते हैं ऐसा करने से उनका वेट तो कम हो जाता है लेकिन स्किन ढीली होने के कारण स्किन के कोलेजन टिशु टूट जाते हैं।जिससे स्ट्रेच मार्क्स बन जाते हैं।

    स्ट्रैच मार्क्स बनने का तीसरा बड़ा कारण है।तेजी से अपना वेट बढ़ाना कई लोग वजन बढ़ाने के लिए फूड सप्लीमेंट खाने लग जाते हैं।कई सप्लीमेंट में प्रोटीन के अलावा स्टीरॉयड हार्मोन और ग्रोथ हार्मोन जैसे सप्लीमेंट भी मिक्स होते हैं जिन्हें खाने के कारण मसल्स तो जल्दी से बढ़ जाती हैं और उनके ऊपर की स्किन स्ट्रैच हो जाती है। जिससे कारण कोलेजन टिशु टूटने से कंधे,चेस्ट और जांघों पर स्ट्रेच मार्क्स बन जाते हैं।

    स्ट्रैच मार्क्स कितने प्रकार के होते हैं।

    स्ट्रेच मार्क्स दो प्रकार के होते हैं
    रेड स्ट्रैच मार्क्स व्हाइट स्ट्रैच मार्क्स
    रेड स्ट्रैच मार्क्स वह मार्क्स होते हैं जो नए-नए बने होते हैं। रेड स्ट्रेच मार्क्स प्रेगनेंसी के दौरान होते हैं और इनमें खुजली भी होती है।
    और व्हाइट स्ट्रेच मार्क्स जो मार्क्स पुराने हो चुके हैं। उन्हें व्हाइट स्ट्रेच मार्क्स कहते हैं।

    स्ट्रैच मार्क्स हटाने वाली पांच बेस्ट क्रीम

    • मेडरमा स्ट्रेच मार्क्स क्रीम
    • इनोस्ट्रेच एंटी-स्ट्रेच मार्क क्रीम
    • मायलो केयर स्ट्रेच मार्क्स क्रीम
    • हिमालय स्ट्रेच मार्क्स क्रीम
    • मामाअर्थ स्ट्रेच मार्क्स क्रीम

    मेडरमा स्ट्रेच मार्क्स क्रीम
    मेडेरमा स्ट्रेच मार्क्स क्रीम निशान तथा खिंचाव के निशान को हटाने के लिए एक अच्छी ब्रांड की क्रीम है। यह क्रीम प्रेगनेंसी में खिंचाव के निशान,वजन में उतार-चढ़ाव के कारण खिंचाव और घाव के निशान को हटा कर आपकी स्किन को स्वस्थ बनाने में मदद करती है।

    इनोस्ट्रेच एंटी-स्ट्रेच मार्क क्रीम
    इनोस्ट्रेच एंटी-स्ट्रेच मार्क क्रीम में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, पेप्टाइड्स आपको सिर्फ 8 सप्ताह के अंदर आपके स्ट्रेच मार्क्स में 72% तक की कम करने में सक्षम है।और इसमें मौजूद विटामिन ई, शिया बटर और सूरजमुखी के बीज का तेल स्किन को मॉइस्चराइजिंग प्रदान करके आपके स्ट्रैच मार्क्स को दूर करने में मदद करता है।

    मायलो केयर स्ट्रेच मार्क्स क्रीम
    मायलो स्ट्रेच मार्क्स क्रीम पूरी तरह से नैचुरल और और्गैनिक इंग्रिडिएंट्स से बनाई गयी है। इसमें मौजूद कोकोनट ऑयल एलोवेरा, मैंगो बटर, शिया बटर, केसर, कोकम बटर आपके स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करती है।यह क्रीम एसएलएस, पैराबेन, और टॉक्सिन फ्री है जो आपकी स्किन को पोषण दे कर स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। और इस क्रीम को प्रेग्नेंट महिलाओं और ब्रेस्ट फीडिंग मदर्स भी इस्तेमाल कर सकती है।

    स्ट्रैच मार्क्स हटाने की पांच बेस्ट क्रीम

    हिमालय स्ट्रेच मार्क्स क्रीम
    हिमालय स्ट्रेच मार्क्स क्रीम स्ट्रैच मार्क्स हटाने के लिए एक अच्छी ब्रांड की क्रीम है।जो खिंचाव के निशान को कम करने और सूखापन के कारण खुजली से राहत देने में आपकी मदद करता है। यह क्रीम आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करके स्ट्रैच मार्क्स को हल्का करने में सक्षम है।

    मामाअर्थ स्ट्रेच मार्क्स क्रीम
    मामाअर्थ स्ट्रेच मार्क्स क्रीम एक नेचुरल क्रीम है। इसमें मौजूद हल्दी,पपाया,शिया बटर,व्हीट , मिल्क प्रोटीन और पेप्टाइड्स स्ट्रेच मार्क्स और स्कार को कम करने में मदद करती है। इसमें मौजूद शिया बटर और मिल्क प्रोटीन जैसे इंग्रेडिएंट जो आपकी स्किन को सॉफ्ट और हेल्दी बनाएं रखने में सहायक है।

    स्ट्रैच मार्क्स हटाने की पांच बेस्ट क्रीम

    स्ट्रेच मार्क्स हटाने वाली क्रीम Price

    • मेडरमा स्ट्रेच मार्क्स क्रीम का Price 25g = 578Rs
    • इनोस्ट्रेच एंटी-स्ट्रेच मार्क क्रीम का price 100g =800 Rs
    • मायलो केयर स्ट्रेच मार्क्स क्रीम का प्राइस 100g =304Rs
    • मामाअर्थ स्ट्रेच मार्क्स क्रीम का price 100ml = 384Rs
    • हिमालय स्ट्रेच मार्क्स क्रीम का price 100ml= 220Rs

    स्ट्रेच मार्क्स क्रीम कब लगाना चाहिए

    गर्भावस्था के दौरान स्ट्रेच मार्क्स को रोकने के लिए, आप प्रेग्नेंसी के पहले महीने से ही मॉइश्चराइज़िंग क्रीम लगाना शुरू कर सकते हो इससे आपकी स्किन की इलास्टिसिटी बनी रहती है.।इस क्रीम को प्रेग्नेंसी के 12 सप्ताह से प्रसव तक लगाना चाहिए।स्ट्रेच मार्क्स के निशान को दूर करने के लिए, आप अपने डॉक्टर की सलाहनुसार ही स्ट्रैच मार्क्स क्रीम का इस्तेमाल करें।

    स्ट्रेच मार्क्स क्रीम लगाने का तरीका

    Step 1
              पर्याप्त मात्रा में क्रीम लें.
    Step 2
            इसे स्ट्रेच मार्क वाली जगह पर लगाएं।
    Step 3
              धीरे-धीरे उंगलियों की मदद से 2 मिनट मसाज करें।
    Step 4
               अब क्रीम को अवशोषित होने के लिए छोड़ दें।

    सावधानियां
    अगर आप प्रेग्नेंट है तो शुरू में ही दिन में तीन बार पेट पर 5 मिनट नारियल के तेल की या फिर किसी अच्छे मॉइश्चराइजर से मालिश करें । तेल से स्किन सॉफ्ट रहेगी और मालिश करने से खून का ताप बढ़ता है जिससे इलास्टिक टिशु स्ट्रांग होता है और वो खिंचने से जल्दी टूटेते नहीं है।
    अगर आप मसल मसल बनाने की कोशिश कर रहे हो तो आप नेचुरल और हेल्दी खाना खाओ और एक्सरसाइज करो और स्किन को मॉइश्चराइजर करो और धीरे-धीरे वेट बढ़ाओ

    FAQ

    सबसे अच्छी स्ट्रेच मार्क क्रीम कौन सी है?
    ऊपर दिए गए लेख में हमने आपको 5 बेस्ट स्ट्रेच मार्क क्रीम के बारे में विस्तार से बताया है। जिनको पढ़कर आप एक अच्छी स्ट्रेच मार्क क्रीम खरीद सकते हो।

    स्ट्रेच मार्क्स क्रीम कब लगानी चाहिए?
    प्रेग्नेंसी की शुरुआत से ही आप मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगा सकते हो। अगर आपकी प्रेग्नेंसी कंफर्म हो गई तो ऐसे में स्ट्रेच मार्क्स के आने का इंतजार करने से बेहतर है कि आप उन जगहों पर जहां मार्क्स के आने की संभावना सबसे ज्यादा है वहां मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाना शुरू कर दें ताकि स्किन की इलास्टिसिटी बनी रहे। और आप स्ट्रैच मार्क्स से बच सकें।

    स्ट्रेच मार्क्स में खुजली हो तो क्या करें?
    अगर स्ट्रैच मार्क्स मे खुजली हो रही है तो आप अपने स्ट्रैच मार्क्स और आसपास की स्किन को ठीक से मॉइस्चराइज़ करके खुजली को रोकने में मदद कर सकते हैं। रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से भी त्वचा हाइड्रेटेड रह सकती है और आपकी खुजली भी कम हो सकती है।

    स्ट्रेच मार्क्स क्यों होते हैं?
    स्ट्रेच मार्क्स तब हो जाते हैं जब स्किन में ज्यादा खिंचाव आ जाता है। इससे त्वचा पतली हो जाती हैऔर फट भी सकती है। इसलिए स्किन पर स्ट्रेच मार्क्स के निशान दिखने लगते हैं।

    Read more articles 

    रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय ,पीरियड्स प्रॉब्लम

    Conclusion
    ऊपर दिए गए लेख में हमने आज आपको स्ट्रेच मार्क क्या होते हैं, स्ट्रेच मार्क होने के क्या कारण है तथा स्ट्रेच मार्क हटाने वाली पांच बेस्ट क्रीम के बारे में विस्तार से बताया है।जिनका इस्तेमाल करके आप स्ट्रेच मार्क को हटा सकते हो।

    उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल स्ट्रेच मार्क हटाने वाली पांच बेस्ट क्रीम पसंद आया हो।

    अगर आपको इस आर्टिकल से थोड़ी बहुत भी जानकारी मिली हो तो आगे जरुर शेयर करें।ताकि उन लोगों को भी जानकारी मिल सके जिनको इस क्रीम की जरूरत हो। और कोई डाउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं।

    Note
    प्रेग्नेंट महिला और ब्रेस्टफीडिंग करने वाली महिला इन क्रीम का इस्तेमाल डॉक्टर की परामर्श लेकर ही करें।