‍‍‍‍‍ हैलो फ्रेंड्स हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है आंख अगर आंख नहीं है तो पूरी दुनिया अंधेरी है जैसे हम हमारे शरीर के अन्य हिस्सों का ख्याल रखते हैं।वैसे ही हमारे आंखों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है।क्योंकि हमारी आंखें दिन भर बहुत कुछ झेलती है ऐसे में कई बार हमारी आंखों में जलन और इरिटेशन होने लगती है।

वैसे तो मार्केट में आंखों की जलन को दूर करने के लिए बहुत सारी ड्रॉप्स उपलब्ध है। लेकिन सबसे सुरक्षित और घरेलू ड्रॉप्स है गुलाब जल यह एक नेचुरल क्लींजर है जिससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होता अगर गुलाब जल को सही तरीके से ना डाला जाए तो यह आखों के लिए नुक़सान दायक हो सकता है।

 ‍‍
        Table of Contents        
    इसलिए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आखों में गुलाब जल डालने के फायदे नुक़सान और गुलाब जल को आखों में डालने के सही तरीके को विस्तार से बताएंगे। जिससे आपको कोई नुकसान ना हो और आपकी आंखे स्वस्थ और सुरक्षित रहें।

    आंखों में गुलाब जल डालने के फायदे और नुकसान के बारे में जानिए, पूरी जानकारी

    आंखों में गुलाब जल डालने के फायदे

    1. गुलाब जल में मौजूद एंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण आखों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
    2. गुलाब जल आखों में जलन और खुजली को कम काम करने में सहायक है।
    3. गुलाब जल आंखों को आराम पहुंचाकर रेडनेस को दूर करने में फायदेमंद हैं.
    4. लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करने से आंखों में जलन होने लगती है, ऐसे में रोज़ाना गुलाब जल डालने से आंखों को काफ़ी राहत मिलती है.
    5. गुलाब जल आंखों की एलर्जी को कम करने में भी काफ़ी काफी फायदेमंद है।
    6. अगर आपकी आंखों में धूल मिट्टी चली गई हो तो आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हो।
    7. गुलाब जल आंखों को रिलैक्स करता है और थकान भी मिटाता है।
    8. आखों से धूल मिट्टी निकालने के लिए आंख में कुछ बूंदे गुलाब जल की डाले। इससे उसे आंख में जमा गंदगी साफ हो जाएगी और आपको काफी राहत मिलेगी।
    9. गुलाब जल आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
    10. गुलाब जल मोतियाबिंद जैसी बीमारी को भी दूर करने में फायदेमंद है।
    11. गुलाब जल आंखों को साफ करके इंफेक्शन से बचाने में भी मदद करता है।

    आखों में गुलाब जल डालने के नुक़सान

    1. अगर आप मार्केट वाला गुलाब जल इस्तेमाल कर रहे हो तो इससे आपको आंखों में एलर्जी हो सकती है क्योंकि मार्केट वाले गुलाब जल में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे आपकी आंखों में एलर्जी हो सकती है।
    2. अगर आप गुलाब जल का इस्तेमाल ज्यादा मात्रा में करते हो तो आपको आंखों में सूजन की समस्या देखने को मिल सकती है
    3. कई बार आंखों में गुलाब जल डालने से जलन भी महसूस हो सकती है।

    आंखों में गुलाब जल डालने का सही तरीका जानिए स्टेप बाय स्टेप 

    अगर आप आंखों में गुलाब जल डालना चाहते हो तो आप नेचुरल गुलाब जल का ही इस्तेमाल करे। क्योंकि मार्केट में मिलने वाले सभी गुलाब जल आंखों के लिए अच्छे नहीं होते हैं। इसलिए आपको सिर्फ नैचुरल गुलाब जल का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

    Step 1 
                आप गुलाब जल लें, इसे रेफ्रिजरेटर में रख दें और रेफ्रिजरेट कर लें।

    Step 2 
               अब इसे अपनी आंखों में डालें।
     
    Step 3 
              10 से 15 मिनट तक आराम से लेट जाएं।

    Next method 
    Step 1 
                अगर आप चाहें तो दो कॉटन पैड लें। इन्हें गुलाब जल में डुबोएं।
      
    Step 2 
               अब इन्हें 10 मिनट के लिए रेफ्रिजेटर में रख दें।

    Step 3 
                अब इसे आंखों पर रख दें। इससे भी आपको काफी आराम मिलेगा।

    आंखों में गुलाब जल डालने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें

    आंखों में गुलाब जल डालने से पहले आपको कुछ बातों का का ध्यान में रखना जरूरी है जिससे आपको आंखों में नुकसान ना हो और ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले।
    1. आंखों में गुलाब जल डालने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साबुन लगाकर धो लें।ताकि गंदगी के कारण आंखों में संक्रमण होने का खतरा न रहे।
    2. घर में रखे पुराने गुलाब जल का इस्तेमाल न करें यह बहुत बुरा साबित हो सकता है।
    3. अगर आप गुलाब जल को आंखों के लिए इस्तेमाल करना चाहते हो तो आपको नेचुरल गुलाब जल का ही इस्तेमाल करना चाहिए यह आपकी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होगा।
    4. गुलाब जल डालने से पहले आपको अपनी आंखों को साफ पानी से धो लेना चाहिए बाद में ही गुलाब जल का इस्तेमाल करे।
    5. जब आप आंखों में गुलाब जल डालें तो डायरेक्ट आंखों को बंद ना करें बल्कि ब्लिंक आंखों को ब्लैंक करते रहें।

    FAQ

    आंखों के लिए कौन सा गुलाब जल सबसे अच्छा है?
    मार्केट में मिलने वाले सभी गुलाब जल आंखों के लिए अच्छे नहीं होते हैं। इसलिए आंखो में आपको सिर्फ मेडिकेटेड गुलाब जल का ही इस्तेमाल करना चाहिए। आप गुलाब जल लें, इसे रेफ्रिजरेट कर लें। और इसे अपनी आंखों में डाल लें।

    भारत में नंबर वन गुलाब जल कौन सा है?
    भारत में नंबर वन गुलाब जल डाबर गुलाबरी है।जो सबसे लोकप्रिय गुलाब जल में से एक है।

    क्या गुलाब जल हानिकारक हो सकता है?
    गुलाब जल एक नैचुरल प्रॉडक्ट है। गुलाब जल का रोजाना इस्तेमाल करना आखों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। गुलाब जल से कुछ को आखों में एलर्जी भी हो सकती है।

    कैसे पता चलेगा कि गुलाब जल शुद्ध है या नहीं?
    शुद्ध गुलाब जल हमेशा पानी की तरह रंगहीन होता है और इसमें एक नाजुक फूलों की खुशबू होती है। इसलिए यदि उत्पाद में बहुत ज़्यादा या कृत्रिम गंध है और उसका रंग गुलाबी है, तो उसे इस्तेमाल न करें क्योंकि इसमें कृत्रिम रंग और सुगंध शामिल किए गए हैं जो आखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

    Read more articles   

    20-30 की उम्र वालों के लिए डेली फेस केयर टिप्स इन हिंदी
                                               
    Conclusion
    आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से गुलाब जल के फायदे, नुकसान और गुलाब जल डालने के सही तरीके के बारे में विस्तार से बताया है।
    अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो आगे भी जरूर शेयर करें। और अगर इस आर्टिकल के प्रति कोई भी डाउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं और भी ऐसे आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहे हमारी वेबसाइट inhindiuse.in से

    Note 
          आंखो में गुलाब जल डालने से पहले डॉक्टर की परामर्श जरूर लें ताकि आपकी आंखों में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या ना हो।



                                (धन्यवाद)